इस्लामनगर/जिला बदायूँ - शादी का झाँसा देकर 5 वर्षो तक महिला का शारीरिक शोषण करने वाला कथित साधू गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अप्रैल 06, 2026

इस्लामनगर/जिला बदायूँ - शादी का झाँसा देकर 5 वर्षो तक महिला का शारीरिक शोषण करने वाला कथित साधू गिरफ्तार

www.newsindia17.com

जिला बदायूँ की थाना इस्लामनगर पुलिस ने धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं का शोषण करने वाले एक कथित साधु के कारनामों का पर्दाफाश किया है। इस्लामनगर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर 5 वर्षो तक उसका शारीरिक शोषण करने व एक दलित युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी कथित साधु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


उक्त मामले का खुलासा जिला संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के बाद हुआ। पीड़िता ने थाना बनियाठेर पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया था कि आरोपी महेंद्र शर्मा, निवासी ग्राम अल्लेहपुर समसपुर बनियाठेर में कुटिया डालकर रहता था और वहां  झाड़-फूंक का काम करता था। इसी दौरान वह  उसके संपर्क में आई थी। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया और अपने गाँव  समसपुर ले गया। आरोप है कि कथित साधू पिछले पांच वर्षों से उसे पत्नी की तरह रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला का आरोप है कि उसके साथ रह रही एक दलित युवती पर भी आरोपी की नीयत खराब थी। आरोपी ने उस युवती के साथ भी छेड़छाड़ की। महिला और युवती द्वारा इसका विरोध किये जाने पर पाखंडी साधू  ने दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। इसके बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।


बनियाठेर पुलिस ने इस मामले मे पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे जीरो एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल इस्लामनगर थाना क्षेत्र होने के कारण विवेचना बदायूँ  पुलिस को सौंप दी थी। इस्लामनगर पुलिस ने मामले की गहनता से जाँच करने व महिला द्वारा दिए गए बयानो के आधार पर मुकदमे मे कुछ अन्य धाराये भी जोड़ी थी।


इस्लामनगर पुलिस ने कल रविवार को आरोपी महेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इस्लामनगर ने बताया कि आरोपी को आज सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में कथित साधु के प्रति भारी रोष है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने 'भगतई' के नाम पर किसी अन्य महिला को तो अपना शिकार नहीं बनाया।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या