बिजनौर/उत्तर प्रदेश - असम के मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोंकझोक के बीच किया पुतला दहन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026

बिजनौर/उत्तर प्रदेश - असम के मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोंकझोक के बीच किया पुतला दहन

www.newsindia17.com

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेतृत्व पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिजनौर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कोंग्रेसियो ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने छीन लिया। लेकिन कार्यकर्ताओं ने दूसरा पुतला बनाकर उसका दहन कर दिया।


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें कलेक्ट्रेट पहुँचने से रोकने के लिए सुबह ही घर पर नजरबंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि वह पुलिस को चकमा देकर किसी तरह कांग्रेस कार्यालय पहुँचीं। इस दौरान भारी पुलिस बल ने भी कांग्रेस मुख्यालय पर घेराबंदी कर दी। कांग्रेस कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ता जब  पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। हालांकि, कुछ देर बाद ही कांग्रेसियों ने दूसरा पुतला तैयार कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा के समर्थन में तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।


कांग्रेस नेताओं ने इस पुलिसिया कार्रवाई को "तानाशाही" करार दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है। बाद में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्षा हैनरीता राजीव सिंह ने कहा कि  कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार चाहे जितना दमन कर ले, हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराते रहेंगे।


इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व सांसद ओमवती देवी, पूर्व आईएएस आर.के. सिंह, शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग, कॉर्डिनेटर चितवंत शर्मा, शहर महासचिव मौ हनीफ, खालिद अंसारी, शमीम कुरेशी, राजवीर सिंह, दीपक, जितेंद्र प्रधान, कलवा सिंह, नज़ाकत, हाजी नसीम अंसारी, मौ शादाब और समीर कामिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

conter12
अभी तक पाठक  संख्या