नहटौर/जिला बिजनौर - घर मे सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - घर मे सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

www.newsindia17.com

जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से घर मे घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। इस घटना मे गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। मोहल्ला शेखान निवासी इरफ़ान मंसूरी अपने घर में सोये हुए थे। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग दीवार फांदकर घर मे आये और सो रहे इरफ़ान पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उनके सिर को निशाना बनाते हुए कई प्रहार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। शोर शराबा सुनकर स्थानीय निवासियों को मौके की ओर आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले मे लहूलुहान हो चुके इरफ़ान को परिजनो ने तुरंत ही नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उनका उपचारी किया गए। पीड़ित की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद सहित सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार हमलावर इरफ़ान के ही परिवार या दूर के रिश्तेदार हो सकते हैं।


प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहाँ  उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या