पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - प्रेम प्रसंग मे असफ़ल हुए गेल इन्डिया के बरेली निवासी इंजीनियर ने जहर खाकर दी जान, परिजनो मे मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अप्रैल 09, 2026

पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - प्रेम प्रसंग मे असफ़ल हुए गेल इन्डिया के बरेली निवासी इंजीनियर ने जहर खाकर दी जान, परिजनो मे मचा कोहराम

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत से गेल इंडिया में कार्यरत एक युवा इंजीनियर द्वारा प्रेम प्रसंग में असफलता के चलते जहर खाकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। मृतक की पहचान बरेली निवासी दीपांशु आयु 27 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपांशु अपनी पूर्व प्रेमिका को मनाने पीलीभीत आया था, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने मौत को गले लगा लिया।


पुलिस के अनुसार बरेली के योशलपुर क्षेत्र का निवासी दीपांशु एक सप्ताह पहले घर से दिल्ली ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह दिल्ली न जाकर पीलीभीत के छतरी चौराहा स्थित एक होटल में ठहर गया। यहाँ उसने कल बुधवार की रात होटल के कमरे में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने खुद अपने एक दोस्त को फोन कर जानकारी दी। दोस्त ने तत्काल होटल स्टाफ की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।


परिजनों और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपांशु का बरेली निवासी एक युवती से पिछले 5 वर्षों से अफेयर चल रहा था। दीपांशु ने अगस्त 2025 में गेल इंडिया में इंजीनियर के पद पर जॉइनिंग ली थी, जबकि युवती पीलीभीत में सरकारी शिक्षिका है। परिजनो के अनुसार युवती की सरकारी नौकरी लगने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। करीब 6 महीने पहले युवती ने दीपांशु से संबंध तोड़ लिया था। हाल ही में युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिससे दीपांशु गहरे मानसिक तनाव में था।


दीपांशु पिछले चार दिनों से पीलीभीत के होटल में रुका हुआ था। वह लगातार अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलकर उसे मनाने और शादी न करने की मिन्नतें कर रहा था। कल बुधवार को जब उसे लगा कि अब सुलह की कोई गुंजाइश नहीं बची है, तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।


सीएमसएस डा0 रमाकांत सागर ने बताया कि  प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया था। अस्पताल लाने तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुँची। फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे की बारीकी से जांच की है और साक्ष्य जुटाए हैं। दीपांशु के मामा सुखपाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी अस्पताल से मिली। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या