बिजनौर/उत्तर प्रदेश - रोडवेज बस के अंदर गमछे के सहारे बने फंदे से लटका मिला चालक का शव, मचा हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 08, 2026

बिजनौर/उत्तर प्रदेश - रोडवेज बस के अंदर गमछे के सहारे बने फंदे से लटका मिला चालक का शव, मचा हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

www.newsindia17.com
मृतक चालक की फाइल फोटो व शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजती पुलिस 
उत्तर प्रदेश के बिजनौर रोडवेज डिपो मे आज बुधवार की सुबह एक चालक का शव बस के अंदर फंदे के सहारे लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतक ने 4 दिन पूर्व ही संविदा चालक के रूप मे नौकरी शुरू की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।

परिवहन निगम के एआरएम अशोक कुमार ने बताया कि जिला मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के मौहल्ला मुश्तरक निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामचरन ने गत 4 दिन पूर्व ही रोडवेज मे संविदा चालक के रूप मे नौकरी शुरू की थी। धर्मेंद्र बिजनौर में ही किराए के कमरे मे अकेला रहता था। उसकी पत्नी संगीता व 4 बच्चे मुज्जफरनगर मे ही रहते है। धर्मेंद्र के साथी परिचालक सलमान ने बताया कि कल मंगलवार की रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे दोनो अपने -अपने घर चले गए थे। आज बुधवार सुबह फोन करने पर धर्मेंद्र की ओर से कोई जबाब नही मिल सका था। इसके बाद सलमान उसे तलाश करता हुआ डिपो आ पहुँचा। जहाँ आकर उसने देखा कि धर्मेंद्र का शव बस के अंदर ही गमछे से बनाये गए फंदे के सहारे लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

मृतक के बड़े भाई चंद्रपाल ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से भारी मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी संगीता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। करीब दो महीने पहले उसके एक नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से पत्नी की स्थिति और बिगड़ गई थी। इसके चलते धर्मेंद्र काफी परेशान रहने लगा था। धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे—राजा, गोली, देव और कोमल हैं, जो मुजफ्फरनगर में ही रहते हैं।

रोडवेज एआरएम अशोक कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र को चार दिन पहले ही काम पर रखा गया था। इससे पहले वह मुजफ्फरनगर में निजी बसें चलाता था। वहीं, बिजनौर सीओ संग्राम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आज सुबह थाना कोतवाली नगर को सूचना मिली कि बस अड्डे पर एक चालक ने आत्महत्या कर ली है । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और विधिक कार्रवाई शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का लग रहा है।
 
counter
अभी तक पाठक संख्या