![]() |
| किसान नेता बलजिंदर सिंह व जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरनपुर मंडी में गेहूं खरीद की धीमी प्रक्रिया और किसानों को हो रही असुविधाओं को लेकर आक्रोशित किसान नेता बलजिंदर सिंह ने कल सोमवार की शाम लगभग 6 बजे शिकायत दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के सरकारी नंबर पर कॉल किया। उस समय जिलाधिकारी एक आवश्यक बैठक में व्यस्त थे, जिसके कारण उनके निजी सहायक ने फोन उठाया। निजी सहायक ने कहा कि साहब अभी एक आवश्यक बैठक मे व्यस्त है उनके फ्री होने पर बात करा दी जाएगी। इतना सुनते ही किसान नेता बलजिंदर सिंह अपना आपा खो बैठे। उन्होंने फोन पर ही पीए को धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि जिलाधिकारी के पूरनपुर मंडी मे दिखाई देने पर घेर कर मारूंगा। मुकदमा दर्ज कराना है तो करा दो, कॉल रिकॉर्ड करनी है तो कर लो मै किसी से डरने वाला नहीं हूँ।
हैरानी की बात यह है कि ऑडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने के बाद भी बलजिंदर सिंह के तेवर ठंडे नहीं पड़े हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने यह सब किसानों के हित के लिए कहा है। उनका आरोप है कि मंडी में किसान लुट रहा है, गेहूं की तुलाई नहीं हो रही है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।
इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद स्थिति को संभालने के लिए जिलाधिकारी ने स्वयं बलजिंदर सिंह से फोन पर बात की और मंडी में सुचारू खरीद का आश्वासन देकर मामला शांत कराने की कोशिश की।
उक्त मामले मे जिलाधिकारी कार्यालय के क्लर्क द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आज मंगलवार को आरोपी किसान नेता बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के पास से बरामद किये गए धमकी देने मे प्रयोग किये गए मोबाइल व सिम की जाँच कर रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
