जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र मे सरकारी नल पर पशुओं को पानी पिलाने को लेकर दो पक्षो के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष मे तब्दील हो गया। इस विवाद के दौरान एक पक्ष ने बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हरगनपुर निवासी हिमांशी देवी पत्नी प्रशांत सिंह आज शनिवार दोपहर अपने घर के पास स्थित सरकारी नल पर पशुओं को पानी पिला रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव की ही निवासी गायत्री पुत्री रामकिशन वहां पहुंची और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पशुओं को पानी पिलाने से मना करने लगी। हिमांशी द्वारा इसका विरोध करने और कारण पूछने पर ये विवाद बढ़ गया।
हिमांशी देवी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गाली गलौज कर रही गायत्री ने शोर मचाकर अपने परिजनों रामकिशन पुत्र नत्थू सिंह और पुष्पेंद्र पुत्र रामकिशन को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर वहां मौजूद हिमांशी के ससुर रघुवीर सिंह पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणो को मौके पर पहुंचता देख आरोपी रघुवीर सिंह को अधमरा छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को थाने पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएचसी नहटौर भेजा।
प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले मे पीड़ित पक्ष की तहरीर दी गयी है। घायल बुजुर्ग का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
