बिल्सी/जिला बदायूँ - 15 वर्षीय किशोर ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को हिरासत मे लिया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026

बिल्सी/जिला बदायूँ - 15 वर्षीय किशोर ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को हिरासत मे लिया

www.newsindia17.com

जिला बदायूँ के बिल्सी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहाँ कल गुरुवार की रात 15 वर्षीय किशोर ने अपनी पड़ोसी 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। ये घटना कल रात उस समय हुई जब बच्ची अस्पताल में भर्ती अपनी मामी को कपड़े देकर अस्पताल से वापस घर जा रही थी। पुलिस ने इस मामले की सूचना मिलते ही तत्परता का परिचय देते हुए आरोपित किशोर को रात मे ही हिरासत मे ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गाँव मे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे बालिका की मामी का प्रसव हुआ था। परिजनो ने घर फोन कर जच्चा के कुछ पुराने कपड़े मंगाए थे। रात करीब 8 बजे 6 वर्षीय बालिका अपनी मामी के कपड़े देने अस्पताल गयी थी। अस्पताल से वापस आने के दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे 15 वर्षीय किशोर ने उसे बहाने से रोका और पास के गन्ने के खेत मे ले गया। आरोप है कि किशोर ने वहाँ बच्ची को डरा धमकाकर उसकी साथ दुष्कर्म किया। 


वारदात के दौरान बच्ची के बेहोश होने पर आरोपित किशारों उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। होश आने की किसी तरह हिम्मत जुटाकर बच्ची रोते हुए अपने घर पहुँची। बच्ची की हालत देख परिजनो के होश उड़ गए। परिजनो द्वारा पूछे जाने पर बच्ची ने आपबीती उन्हें कह सुनाई। परिजन तुरंत ही बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची से आरोपित के बारे में जानकारी की। पीड़िता बच्ची ने बताया कि आरोपित किशोर उसके घर के पास ही रहता है। पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए दबिश देकर आरोपित किशोर को हिरासत मे ले लिया। एसएसपी अंकिता शर्मा  ने बताया कि बच्ची  को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या