![]() |
| एआई जनरेटेड इमेज |
नहटौर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति, ससुर और देवर ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गाँव खंडसाल निवासी रितिका शर्मा ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी 2012 को कपिल कुमार के साथ हुई थी। रितिका के अनुसार उसका पति कपिल शराब पीने का आदि था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। रितिका ने बताया कि करीब पांच साल पहले कपिल उसे दो बच्चों (आयुष व शौर्य) को लेकर दिल्ली चला गया था। आरोप है कि 3 वर्ष पूर्व वह रितिका और बच्चो को छोड़कर कही चला गया। कपिल के जाने के बाद से रितिका दिल्ली के विवेक विहार क्षेत्र में रहकर किसी प्रकार अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार वह गत 5 अप्रैल 2026 को अपनी ससुराल खंडसाल पहुँची और बच्चों की स्कूल फीस व देखभाल के लिए पति से पैसों की मांग की। आरोप है कि इस पर पति कपिल, ससुर रामसरन और देवर सतेंद्र भड़क गए। उन्होंने रितिका को पैसे देने से साफ इनकार करते हुए उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। रितिका शर्मा ने बताया कि घर से निकाले जाने के बाद भी ससुराल पक्ष से उसे लगातार धमकिया मिल रही है। पीड़िता के अनुसार गत 11 अप्रैल 2026 की रात उसके देवर सतेंद्र ने फोन कर भद्दी गालियां देते हुए दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसे व उसके बच्चों को ससुराल पक्ष से जान का खतरा है।
प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता रितिका शर्मा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पति कपिल के साथ ही ससुर व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
