रामपुर/उत्तर प्रदेश - 12 वर्ष पूर्व धर्म परिवर्तन करा निकाह करने वाला पति अब रच रहा पत्नी की हत्या की साजिश, जहर का इंजेक्शन देकर मारने का प्रयास - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अप्रैल 12, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश - 12 वर्ष पूर्व धर्म परिवर्तन करा निकाह करने वाला पति अब रच रहा पत्नी की हत्या की साजिश, जहर का इंजेक्शन देकर मारने का प्रयास

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड इमेज 
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से धर्म की दीवारें तोड़कर प्रेम विवाह करने वाली एक महिला को प्रताड़ित किये जाने व जान से मारने के प्रयास का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले मे पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत 6 आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अजीतपुर की नई बस्ती निवासी पीड़िता निशा उर्फ़ नीतू ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया कि करीब 12 वर्ष पूर्व शानू नामक एक मुस्लिम युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। ये दोस्ती धीरे - धीरे प्रेम प्रसंग मे बदल गयी और शानू ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया था।  अंतरधार्मिक विवाह करने के कारण निशा के मायके पक्ष वालो ने उस से पूरी तरह सम्बन्ध समाप्त कर दिए थे। 12 वर्षो तक चले वैवाहिक जीवन मे निशा ने लगातार 3  पुत्रियो को जन्म दिया।

आरोप है कि 3 पुत्रिया पैदा होने के बाद ससुराल पक्ष वाले निशा को कई शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल वाले पति शानू को उकसा रहे हैं कि वह नीतू को तलाक देकर दूसरा निकाह कर ले ताकि उसे बेटा प्राप्त हो सके। पुलिस को दी गयी तहरीर मे निशा ने बताया कि इस सबके चलते ससुराल पक्ष वालो ने उसे जहर का इंजेक्शन देकर मारने का भी प्रयास किया। इतना ही नही ससुराल वालो ने उसकी मासूम बेटियो की भी जाने लेने की कोशिश की।

पीड़िता का कहना है कि उसके ससुराल वालो ने अब मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है और उसकी 2 बेटियो को अपने पास ही बंधक बना लिया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाते हुए कहा कि मेरा अब कोई सहारा नहीं है। मायके वालों ने पहले ही छोड़ दिया था और अब ससुराल वाले भी मेरी जान के दुश्मन बने हुए हैं। मुझे डर है कि वे मेरी हत्या करा सकते हैं।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन ओमकार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
free counter
अभी तक पाठक संख्या