सहसवान/जिला बदायूँ - पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला 8 वर्षीय मासूम का शव, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

सहसवान/जिला बदायूँ - पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला 8 वर्षीय मासूम का शव, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका

www.newsindia17.com
मौके पर जुटी भीड़ व इनसेट मे मृतक की फाइल फोटो 
आज मंगलवार की दोपहर सहसवान थाना क्षेत्र के एक गाँव मे 8 वर्षीय बच्चे का शव खेत मे पेड़ के सहारे फंदे से  लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे के मुँह से खून निकल रहा था। परिजनो ने हत्या कर बच्चे का शव लटकाये जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम तिगरा निवासी विजय सिंह यादव का आठ वर्षीय पुत्र विशाल आज  मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गांव की ही एक दुकान से सामान लेने गया था। पिता विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने विशाल को दुकान पर देखा था और उसे घर जाने के लिए कहा था। विशाल दुकान से घर के लिए निकला, लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुँचा। दोपहर करीब 3:30 बजे गेंहू की कटाई करने जा रहे गांव निवासी अजय और विजय ने विशाल का शव एक पेड़ पर फंदे के सहारे लटका देखा। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुँचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। उस समय बच्चे के मुंह से खून भी निकल रहा था।

विशाल के पिता विजय सिंह यादव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की किसी ने हत्या की है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को फंदे पर लटका दिया। विजय सिंह तीन बीघा जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। विशाल उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। इस घटना के बाद बड़े बेटे निशांत आयु 11 वर्ष और छोटे बेटे प्रशांत आयु 5 वर्ष सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सहसवान पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। सहसवान कोतवाली के एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया मौके पर पहुँचकर जांच की गयी है। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
free counter
अभी तक पाठक संख्या