नगीना देहात/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे घर मे पड़ा मिला 8 माह की गर्भवती महिला का शव, मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अप्रैल 12, 2026

नगीना देहात/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे घर मे पड़ा मिला 8 माह की गर्भवती महिला का शव, मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप

www.newsindia17.com
मौके पर जाँच करती पुलिस व इनसेट मे मृतका की फाइल फोटो 
जिला बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र मे आज रविवार को आठ माह की गर्भवती महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद से मृतका का पति और ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। सूचना पर पहुँचे मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर बकली थाना क्षेत्र सदर की निवासी साजिदा पुत्री याकूब आयु 25 वर्ष ने वर्ष 2019 मे सरफराज निवासी ग्राम बनोवाला उर्फ़ आसफपुर सैदपुर, थाना क्षेत्र नगीना देहात के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका के पिता  याकूब ने सरफराज व उसके अन्य परिजनो पर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि निकाह के बाद कुछ समय तक सब रहा मगर धीरे धीरे पति पत्नी के बीच विवाद रहने लगा था।

मृतका के पिता सरफराज का कहना है कि साजिदा इस समय 8 माह की गर्भवती थी और इस तरह अचानक मौत होना के सोची समझी साजिश का हिस्सा है। मायके पक्ष द्वारा दी गयी तहरीर मे आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार करने व कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साजिदा के दो छोटे बच्चे भी है जिनकी आयु अभी मात्र 5 व 3 वर्ष है। थानाध्यक्ष नगीना देहात ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
counter
अभी तक पाठक संख्या