Akhilesh Yadav ने जयपुर में भाजपा पर साधा निशाना, नीतीश कुमार को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026

Akhilesh Yadav ने जयपुर में भाजपा पर साधा निशाना, नीतीश कुमार को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान

जयपुर। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। आज जयपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जहां बीजेपी है वहां पीड़ा है, जहां पीड़ा है वहां पीडीए है।

खबरों के अनुसार, इसदौरान सपा प्रमुख ने कहा कि मैं यहां पीडीए की पौध भी लगाने आया हूं। अखिलेश यादव ने इस दौरान बोल दिया कि डबल इंजन के लोग एक- दूसरे की रफ्तार को नहीं बढ़ा रहे बल्कि इनमें टकराव दिखता है। एक ही पटरी पर आमने-सामने लड़ रहे हैं।

वहीं अखिलेश यादव ने आज राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने बोल दिया कि मैं तो चाहता था कि वो प्रधानमंत्री के रूप में रिटायर हों, हमारे इंडिया गठबंधन के बहुत सारे साथियों का प्रयास था कि वो प्रधानमंत्री बनकर रिटायर होते, लेकिन अब सुनने में आ रहा है और लग रहा है कि राज्यसभा के सदस्य के रूप में वो रिटायर हो जाएंगे। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर नीतीश कुमार को धोखा दिए जाने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को भी निशाने पर लिया है।

PC:navbharattimes.indiatimes