
इंटरनेट डेस्क।भारतीय चुनाव इतिहास में पहली बार ईवीएम की जांच होने जा रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पहली बार ईवीएम के निरीक्षण और जांच की अनुमति दी है। बॉम्बे उच्च न्यायालय की ओर से मुंबई की चांदीवली विधानसभा सीट को लेकर दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते ये आदेश दिया गया है।
सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान की उपस्थिति में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान चांदीवली सीट में इस्तेमाल हुई ईवीएम की जांच 16-17 को की जाएगी। खबरों के अनुसार, जस्टिस सोमशेखर सुंदरेसन ने ईवीएम की जांच करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि 12 फरवरी को हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि ईवीएम की जांच होनी चाहिए। न्यायालय ने कहा है कि आवेदक के लिए जब भी ईवीएम की जांच की अनुमति का आदेश दिया जाता है, उसके दो महीने के अंदर ही चुनाव आयोग को मशीनों का निरीक्षण पूरा करवना होगा। मुंबई उपनगर जिले की डिप्टी रिटर्निंग ऑफिसर अर्चना कदम ने इस संबंध में जानकारी दी कि 16 और 17 अप्रैल को यह 'डायग्नोस्टिक चेक' होगा।
2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को मिली थी बंपर जीत
गाैरतलब है कि चांदीवली सीट पर शिवसेना के दिलीप भाऊसाहेब लांडे को जीत मिली थी। उन्हें कुल 1,24,641 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस नेता नसीम खान 104016 वोट मिले थे। इससे वह दूसरे नंबर पर थे। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बंपर जीत मिली थी। इस गठबंधन ने 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं शिवसेना (यूबीटी) को 20, एनसीपी (एसपी) को 10 और कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली थी।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें