Gujarat-Maharashtra में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत, कई घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अप्रैल 13, 2026

Gujarat-Maharashtra में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत, कई घायल

इंटरनेट डेस्क। देश में आज दो बड़े सड़क हादसे हुए हैं। एक गुजरात में तो दूसरा महाराष्ट्र में हुआ है। दोनों सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत होने की खबर है।

पहला सड़क हादसा गुजरात में आज तड़के हुआ। सुरेंद्रनगर में लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर रात करीब 1:30 बजे एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। वहीं दूसरा सड़क हादसा महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुआ।

यहां पर वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। ये सड़क हादसा आज सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई।

बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें