Hanuman Beniwal ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने रखी दी हैं ये मांगे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अप्रैल 06, 2026

Hanuman Beniwal ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने रखी दी हैं ये मांगे

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनके साथ पूर्व सैनिकों से जुड़ी मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस बात की जानकारी आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

आरएलपी सांसद बेनीवल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की | मैंने रक्षा मंत्री से मुझे समय - समय पर प्राप्त शहीद सैनिकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने में आ रही देरी, उन्हें मिलने वाले लंबित परिलाभों के शीघ्र निस्तारण तथा भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़े मामलों व अन्य समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करवाने की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा की

बेनीवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनकर उनका सकारात्मक निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। मैंने नागौर व डीडवाना - कुचामन जिले की कॉलेजों में एनसीसी से जुड़ी विभिन्न मांगो व सुझावों से भी रक्षा मंत्री को अवगत करवाया।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें