आज सोमवार को धामपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 11 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कक्षा 5 की छात्रा द्वारा उठाये गए इस आत्मघाती कदम से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उक्त मामला थाना क्षेत्र के ग्राम हकीमपुर नारायण से जुड़ी है। मृतका की पहचान गाँव निवासी लतिका आयु 11 वर्ष पुत्री गोविन्द के रूप मे हुई है। परिजनों के अनुसार घटना के समय लतिका के पिता गोविंद स्थानीय शुगर मिल में मजदूरी करने गए थे। घर में मौजूद लतिका के अन्य छोटे भाई-बहन भी बाहर खेल रहे थे। लतिका घर में अकेली ही थी। शाम को काम से वापस आये पिता ने देखा कि घर के अंदर लतिका का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
परिजनों ने बताया कि लतिका अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी मां कुसुम अज्ञात कारणों से घर छोड़कर चली गई थी।माँ के जाने के बाद से बच्चों के पालन-पोषण और देखभाल की पूरी जिम्मेदारी पिता गोविंद के कंधों पर ही थी। आस-पड़ोस के लोग लतिका को एक शांत स्वभाव की बच्ची बता रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

