
इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी द्वारा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को एक बार फिर से उन पर लगे आरोपों पर वीडियो के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के निशाने पर आए राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर अपना वीडियो जारी किया है।

इसके माध्यम से उन्होंने अब बोल दिया कि कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। एक ही जैसी भाषा, एक ही जैसे आरोप। यह एक सोचा-समझा कैंपेन है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आदम आदमी पार्टी ने मुझपर तीन आरोप लगाए। इन्हीं तीन आरोपों की वजह से मुझे संसद में बोलने से रोका गया।
उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के वॉकआउट के दौरान वहां बैठा रहता हूं, ये सरासर झूठ है। CEC को हटाने की याचिका पर पार्टी का साथ नहीं दिए जाने के आरोप को भी उन्होंने झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि आप के किसी भी नेता ने इस प्रस्ताव पर साइन करने को नहीं कहा। आप के कुल दस में से 6-7 सांसदों ने खुद इस प्रस्ताव पर साइन नहीं किए।
PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 4, 2026
Three Allegations. Zero Truth.
My Response: pic.twitter.com/tPdjp04TLt