नहटौर थाना क्षेत्र मे हो रहे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम मे आज मंगलवार को नगर पहुंची प्रशासनिक टीम ने छापामार कार्रवाई कर नूरपुर रोड पर हो रहे मिटटी के अवैध खनन को रुकवाया। प्रशासन द्वारा की गयी इस कार्रवाई के चलते मौके पर अफरा तफरी मच गयी और खनन मे लिप्त लोग वाहन छोड़ मौके से फरार हो गए। प्रशासनिक टीम ने मौके पर मिली मिटटी से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली को सीज कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा व सीओ अभय कुमार पांडेय को नगर के नूरपुर मार्ग पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने भारी पुलिस बल, हल्का लेखपाल ब्रह्म सिंह रवि, गगनदीप और राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर धावा बोल दिया। जांच के दौरान सामने आया कि नहटौर निवासी अजय पुत्र राजपाल सिंह द्वारा बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर साधारण मिट्टी का अवैध खनन कराया जा रहा था। प्रशासनिक टीम द्वारा खनन से संबंधित वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र मांगे जाने पर वह कोई भी कानूनी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त हो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन या प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति के मिट्टी उठाने और रॉयल्टी की चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

