नहटौर/जिला बिजनौर - नहर की पुलिया में फंसा मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मई 14, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - नहर की पुलिया में फंसा मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस

https://newsindia17.com/bijnor-nahatour-unknown-youth-body-found-in-canal-culvert-police-investigation/
एआई जनरेटेड इमेज 
आज गुरुवार की सुबह नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर अखेड़ा के पास नहर की पुलिया मे एक अज्ञात युवक का शव फंसा मिलने पर हड़कंप मच गया। शव मिलने का पता लगते ही मौके पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नही मिल सकी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम बालापुर अखेड़ा निवासी कुछ लोग नहर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर की पुलिया के नीचे अटके हुए एक शव पर पड़ी। शव मिलने का पता लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा तुरंत नहटौर पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नहटौर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।  थाना प्रभारी ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर लग रहा है कि यह कई दिन पुराना है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, युवक का शव कहीं दूर से पानी के बहाव में बहकर आया था और यहाँ पुलिया में आकर फंस गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।

थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद भी शव की पहचान नही हो सकी है। आसपास के थानो और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि यह मामला हत्या का है या डूबने के कारण हुई मौत का।
counter
अभी तक पाठक संख्या