मेरठ/उत्तर प्रदेश - दिनदहाड़े हुए खूनी संघर्ष से दहला मेडिकल क्षेत्र, मकान के विवाद मे युवक को चाकू घोंपा, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 20, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - दिनदहाड़े हुए खूनी संघर्ष से दहला मेडिकल क्षेत्र, मकान के विवाद मे युवक को चाकू घोंपा, मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/meerut-medical-youth-stabbed-knife-property-dispute

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र मे संपत्ति को लेकर चल रहे एक पुराने विवाद ने आज बुधवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दबंगो ने दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना मे घायल हुए जावेद ने करीब 3 माह पूर्व डिग्गी क्षेत्र मे एक मकान खरीदा था। जावेद ने इस मकान का बैनामा भी करा लिया था। बताया गया कि कुछ दबंग लोग जावेद पर इस मकान को खाली करने का दबाब बना रहे थे। स्थानीय स्तर पर कई बार पंचायत और बातचीत के बाद भी मामला नहीं सुलझ सका, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच लगातार तल्खी बढ़ती जा रही थी।


पीड़ित जावेद की पत्नी शमा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि इस विवाद ने आज बुधवार को अचानक ही  उग्र रूप ले लिया। शमा के अनुसार करम खां के बेटे सागर और कैफ अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जावेद द्वारा इस सबका विरोध किये जाने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और पेट में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। हमले मे गंभीर रूप से घायल हुआ जावेद मौके पर ही गिर गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले। चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने घायल जावेद को तुरंत संभाला और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से जावेद की पत्नी शमा ने मेडिकल थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित पत्नी शमा की तहरीर के आधार पर आरोपी सागर और कैफ के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियो की तलाश मे जुटी है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या