अफजलगढ़/जिला बिजनौर - घर के पास स्थित खेत में पड़ा मिला देर शाम घूमने निकले युवक का रक्तरंजित शव, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जुलाई 22, 2026

अफजलगढ़/जिला बिजनौर - घर के पास स्थित खेत में पड़ा मिला देर शाम घूमने निकले युवक का रक्तरंजित शव, पुलिस जाँच मे जुटी

https://newsindia17.com/afzalgarh-bijnor-youth-found-blood-soaked-dead-body-in-field-near-home-police-investigation

जिला बिजनौर का अफजलगढ़ थाना क्षेत्र मे आज बुधवार की सुबह एक युवक का रक्तरंजित  शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतक के चेहरे पर कई वार किये गए थे। युवक का शव मिलने का पता लगते ही मौके पर स्थानीय निवासियो की भारी भीड़ जुट गयी और पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम व डॉग  स्क्वायड भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरिक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार मृतक युवक की शिनाख्त हिमांशु त्यागी आयु 28 वर्ष पुत्र सतीश त्यागी निवासी गाँव आनन्दीपुर के रूप मे हुई है। परिजनो ने बताया कि हिमांशु कल मंगलवार की शाम गाँव मे घूमने को कहकर घर से निकला था। हिमांशु के देर रात तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई और सभी संभावित ठिकानो पर उसकी तलाश की। इस सबके बाद भी उसका कोई सुराग नही मिल सका था।


आज बुधवार की सुबह खेतो पर जा रहे ग्रामीणों ने देखा कि हिमांशु का रक्तरंजित शव उसके घर से 500 मीटर दूरी पर राजेंद्र सिंह के खेत मे स्थित एक ट्यूबवेल के पास पड़ा है। शव क्षत विक्षत स्थिति मे था और पास ही  कुछ डंडे भी पड़े थे। शव पर गंभीर चोटो के निशान और आसपास फैले खून को देख ग्रामीणो ने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव मिलने की सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ आलोक कुमार सिंह व थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी बारीकी से निरिक्षण कर साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर जांच में सहयोग किया।


इस मामले मे मृतक के पिता सतीश त्यागी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। परिजनो ने बताया कि हिमांशु अविवाहित था। हिमाँशु गुरुग्राम की एक निजी कम्पनी मे नौकरी करता था और 6 माह पहले ही नौकरी छोड़कर घर वापस आया था। गाँव आने के बाद हिमांशु परिवार के साथ खेतीबाड़ी का काम कर रहा था। परिजनो का कहना है कि हिमांशु की किसी से कोई रंजिश नही थी।


क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही मौत के वास्तविक कारणों और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या