जिला बरेली की इज्जतनगर थाना पुलिस ने आज गुरुवार को गौवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले मे फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार की गयी महिला को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले मे फरार एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश मे जुटी है।
पाठको को बताना उचित होगा कि इज्जतनगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से गौवंशीय मांस की बिक्री की सूचना मिलने पर गत 16 जुलाई को महलउ गाँव मे छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के कब्जे से 40 किलोग्राम संदिग्ध गौंवशीय मांस, एक इलेक्ट्रॉनिक काँटा, मांस काटने तथा पैकिंग के उपकरण बरामद किये गए थे।
पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी से की गयी पूछताछ खुलासे के बाद इस मामले में अकीलउद्दीन उर्फ गट्टू, उसकी पत्नी हसीना, मोहम्मद खां और आलम उर्फ अकबर के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस इनमे से दो आरोपियो को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी थी जबकि हसीना और आलम फरार बताए जा रहे थे।
पुलिस ने आज गुरुवार को उक्त मामले मे फरार चल रही हसीना को भी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान हसीना ने मामले से जुड़े कुछ तथ्यों की जानकारी दी है। हालांकि इन बयानों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और विवेचना के दौरान की जाएगी। पुलिस इस मामले मे वांछित आरोपी आलम उर्फ अकबर की तलाश मे जुटी है। पुलिस सभी संभावित ठिकानो पर लगातार दबिश दे रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

