नजीबाबाद/जिला बिजनौर - गंग नहर मे उतराता मिला दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जुलाई 26, 2026

नजीबाबाद/जिला बिजनौर - गंग नहर मे उतराता मिला दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

https://newsindia17.com/najibabad-bijnor-missing-youth-body-found-floating-in-ganga-canal-wife-alleges-murder

गत 24 जुलाई को संदिग्ध परिस्तिथियो मे लापता हुए युवक का शव आज रविवार को नजीबाबाद थाना क्षेत्र मे गंग नहर मे उतराता मिलने पर हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस मामले मे मृतक की पत्नी द्वारा गाँव निवासी एक युवक पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।


पाठको को बताना उचित होगा कि थाना क्षेत्र के गाँव जहानाबाद का निवासी कृष्णा आयु 38 वर्ष जो पेशे से पेंटर था गत 24 जुलाई की शाम संदिग्ध परिस्तिथियो में लापता हो गया था। परिजनो ने सभी संभावित ठिकानो पर तलाश किये जाने के बाद भी कृष्णा का कोई सुराग नही मिल सका था। इसी तलाशी अभियान के तहत 24 जुलाई की देर शाम कृष्णा की बाइक, मोबाइल फोन, पर्स और कपड़े गंग नहर के किनारे लावारिस हालत मे पड़े मिलने पर मामले ने  संगीन रूप ले लिया था। आशंका जताई जा रही थी कि कृष्णा नहर मे गिरा होगा या कूद गया होगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरिक्षण कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी।


कृष्णा की तलाश के लिए चलाये जा रहे अभियान को प्रशासन ने गंभीरता से लिया और एसडीएम नजीबाबाद शैलेन्द्र कुमार के निर्देश पर गंग नहर के पानी को अस्थाई रूप से रुकवाया गया। इसके बाद एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरो ने लगातार कई घंटे नहर मे खोजबीन की मगर सफलता नही मिल सकी थी। आज रविवार की शाम नहर मे एक शव तैरता देख ग्रामीणो ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त कृष्णा के रूप मे होने पर उसके परिजनो को सूचित किया गया।


कृष्णा का  शव मिलने की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले मे कृष्णा की पत्नी गीता ने गाँव निवासी एक व्यक्ति पर ही हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जाँच किये जाने  की गुहार लगाई है। मृतक कृष्णा पेशे से पेंटर था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार मे पत्नी गीता के अतिरिक्त तीन बेटियाँ (आयु 14, 12 व 10 वर्ष) तथा एक बेटा आयु 8 वर्ष है। पिता की मौत के बाद चारो बच्चो के सिर से साया उठ गया है। इस घटना के बाद से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।


एसडीएम नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जब कृष्णा का सामान नहर किनारे मिला था, तब किसी प्रत्यक्षदर्शी ने उसे नहर में उतरते या डूबते नहीं देखा था। ऐसे में केवल आशंका के आधार पर तलाश अभियान चलाया गया। अब शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या