जिला बदायूँ के सदर कोतवाली क्षेत्र मे मायके मे रह थी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो में हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया। आज मंगलवार की शाम परिजन युवती को गंभीर हालत मे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सको ने जाँच कर युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुस्कान आयु 20 वर्ष पुत्री यासीन, निवासी चौधरी सराय, थाना सदर का निकाह 4 माह पूर्व इसी क्षेत्र के निवासी समीर अहमद के साथ हुआ था। बताया गया कि निकाह के बाद वह कुछ दिन अपनी ससुराल मे रहने के बाद मायके वापस आकर रहने लगी थी। आज मंगलवार को वह अपने घर मे ही संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे पर लटकी मिली।
मौके पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतारकर आनन फानन मे जिला अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनो ने बताया कि युवती बिस्तर से गिर गयी थी मगर चिकित्सको ने उसके गले पर फंदे जैसे निशान देख तत्काल पुलिस को सूचित किया। युवती को मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन शव लेकर घर वापस आ गए।
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे मे ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। साथ ही परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
सदर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

