जिला बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र मे एक विवाहिता का अपने पूर्व प्रेमी के साथ चले जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब एक सप्ताह पूर्व अपने प्रेमी के साथ गयी महिला आज मंगलवार की शाम अचानक ही एक युवक के साथ थाने पहुँची परन्तु वहाँ अपने ससुराल वालो को देख युवक का हाथ पकड़कर बाहर चली गयी। घटना के बाद थाने मे मौजूद रहे लोगो के बीच काफी देर तक इस मामले की चर्चा होती रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमनजीत कौर, निवासी ग्राम वाजिदपुर, थाना क्षेत्र शेरकोट ने करीब 5 वर्ष पूर्व प्राकुल निवासी ग्राम भवानीपुर उर्फ जिकरीवाला के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दंपत्ति के दो बच्चे हुए। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस संबंध में उसने पुलिस से शिकायत भी की थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। आरोप है कि समझौते के बावजूद भी विवाद समाप्त नहीं हुआ और प्रताड़ना का क्रम जारी रही।
बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व अमनजीत कौर अपने घर से लापता हो गई थी। इसके बाद उसके पति प्राकुल ने अफज़लगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम महिला एक युवक के साथ थाने पहुंची, जहां उसका पति और ससुराल पक्ष भी मौजूद था।
पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि वह करीब पांच दिन पहले कपिल कुमार, निवासी ग्राम पतिया नगला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद के साथ अपनी इच्छा से गई थी और अब उसी के साथ रहना चाहती है। पति द्वारा परिवार छोड़ने सम्बन्धी लिखित बयान देने को कहने पर महिला कथित तौर पर कपिल कुमार का हाथ पकड़कर वहां से चली गई।
इस मामले में थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि महिला बालिग और विवाहित है। कानून के अनुसार वह अपनी इच्छा से जहां चाहें वहां रहने के लिए स्वतंत्र है। पुलिस मामले में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत महिला के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

