अमरोहा/उत्तर प्रदेश - प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर मे हुई तोड़फोड़ पर भड़के ग्रामीण, आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की माँग को लेकर किया हंगामा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 15, 2026

अमरोहा/उत्तर प्रदेश - प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर मे हुई तोड़फोड़ पर भड़के ग्रामीण, आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की माँग को लेकर किया हंगामा

newsindia17.com/amroha-chamunda-devi-temple-vandalism-villagers-protest

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर मे उपद्रवी तत्वो द्वारा तोड़फोड़ किये जाने का गंभीर मामला प्रकाश मे आया है। बताया गया कि थाना क्षेत्र के गाँव पिलक सराय स्थित मंदिर मे इस घटना को शुक्रवार और रविवार की दरम्यानी रात अंजाम दिया गया। घटना का पता आज शनिवार की सुबह उस समय लगा जब ग्रामीण पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव पिलक सराय मे स्थित प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर स्थानीय निवासियो की आस्था का केंद्र है। यहाँ स्थानीय निवासियो के साथ ही दूर दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन हेतु आते रहते है। बताया गया कि कल देर शाम तक मंदिर परिसर मे सब कुछ सामान्य था। आज शनिवार की सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणो ने देखा कि वहां कई टाइल्स क्षतिग्रस्त है तथा हवन कुंड को भी नुकसान पहुंचाया गया है। मंदिर मे हुई तोड़फोड़ का पता लगते ही ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त हो गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। ग्रामीणो ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरिक्षण किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद रहे ग्रामीणो से आवश्यक जानकारी एकत्र कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही चामुंडा देवी मंदिर के चारों ओर बाउंड्री कराने की मांग की। उनका कहना है कि मंदिर की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रहे।


घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने और मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।


सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मंदिर में हुई तोड़फोड़ के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

counter
अभी तक पाठक संख्या