जिला बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस ने कल शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने पर घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस तथा घटना मे प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अँधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए अन्य आरोपियो की तलाश मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार की शाम नजीबाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग जंगल की ओर जा रहे हैं और गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने समीपुर जंगल क्षेत्र मे सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पंजीकरण संख्या UP20AX6794 पर सवार दो संदिग्धो को आता देख रूकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख बाइक सवारो ने मौके से भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक गोली बाइक सवार आरोपी के बायें पैर मे जा लगी और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल हुए आरोपी को दबोच लिया जबकि उसका दूसरा साथी अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से जंगल की ओर भाग गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार लिए गए आरोपी की पहचान फरमान पुत्र अकबर, निवासी मोहल्ला कुरेशियान, कस्बा जलालाबाद, थाना क्षेत्र नजीबाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा पशुवध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर सीज कर दी है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में फरमान ने बताया कि वह अपने फरार साथी के साथ आवारा गौवंशीय पशुओं को पकड़कर जंगल में ले जाता था और वहां उनका वध करने के बाद मांस बेचते थे। पुलिस अब फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार फरमान का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ नजीबाबाद और मंडावली थानों में गौवध, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 22 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में थाना नजीबाबाद पर मु0अ0सं0 401/2026 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम ने फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और बरामदगी तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में थाना नजीबाबाद पुलिस टीम द्वारा की गई।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

