मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने फिर किया नई दिल्ली का दौरा, अब… - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 10, 2026

मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने फिर किया नई दिल्ली का दौरा, अब…

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का दौरान किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने आज सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भेंट की।

इस अवसर पर राजस्थान के युवाओं को कौशल, रोजगार, नवाचार और खेल के क्षेत्र में और अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाने, प्रदेश में खेल संस्कृति को नई गति देने, खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं के विस्तार तथा 'MY Bharat' के माध्यम से युवाओं के नेतृत्व और जनभागीदारी को सुदृढ़ करने के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार युवाओं के सपनों को अवसरों से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुक्त व्यापार समझौते भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहे हैं
इससे पहले भजनलाल शर्मा ने एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 6 वर्षों में हुए 9 मुक्त व्यापार समझौते (FTAs) भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहे हैं। इन समझौतों से राजस्थान के हस्तशिल्प, हथकरघा, आभूषण, प्राकृतिक पत्थर, कृषि एवं खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजारों में नए अवसर मिलेंगे। साथ ही किसानों, कारीगरों, उद्यमियों, एमएसएमई और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी, जिससे निवेश, रोजगार और निर्यात को नई मजबूती मिलेगी। 'लोकल से ग्लोबल' की यह यात्रा विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को और सशक्त बनाएगी।

PC:dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें