जेन-जी को लेकर BJP ने बना ली है रणनीति, स्मृति ईरानी को इस टीम में मिली जगह - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 22, 2026

जेन-जी को लेकर BJP ने बना ली है रणनीति, स्मृति ईरानी को इस टीम में मिली जगह

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पाटी ने अब जेन-जी यानी युवा वोटर्स को लेकर एक रणनीति बना ली है। पार्टी ने जेन-जी से जुड़ने के लिए खास टीम का गठन किया है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के साथ गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी शामिल हैं।

भाजपा की ओर से जल्द ही देशभर में जेन-जी आउटरीच प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके तहत नेताओं के जरिए युवाओं की सोच, समस्याओं और उम्मीदों को समझने के साथ उनसे सीधा संवाद बढ़ाया जाएगा। जेन-जी के बीच ;युवा संवादअभियान के इसके तहत 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दूसरी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज नितिन नबीन की अध्यक्षता में आयोजि नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक में वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। इस बैठक में भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो पैरा गाने के फैसले की निंदा की है।

PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें