अचानक चीनी के दाम बढ़ने पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मोदी सरकार की अदूरदर्शिता और गलत फैसलों… - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 22, 2026

अचानक चीनी के दाम बढ़ने पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मोदी सरकार की अदूरदर्शिता और गलत फैसलों…

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में अचानक चीनी के दाम बढ़ने पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है।

पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा क मोदी सरकार की अदूरदर्शिता और गलत फैसलों का एक और उदाहरण बिना तैयारी के पेट्रोल में बड़ी मात्रा में एथेनॉल मिलाने का फैसला है जिसका नुकसान देश की जनता को कई मोर्चों पर झेलना पड़ रहा है। गन्ने का बड़ा हिस्सा चीनी उत्पादन के बजाय एथेनॉल बनाने में लगाया जा रहा है, जिससे बाजार में चीनी की उपलब्धता ही घट गई है।

गहलोत ने कहा कि महज 15 दिन में चीनी की कीमतों में 14 से 17 रुपए प्रति किलो का उछाल आ गया है। यह सिर्फ महंगाई तक सीमित नहीं, एथेनॉल ब्लेंडिंग से वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंचन रहा है, माइलेज कम हो रहा है जिसमें आमजन का पैसा लग रहा है।

यह सीधे-सीधे आम आदमी की मेहनत की कमाई की लूट है
अशोक गहलोत ने कहा कि यह सीधे-सीधे आम आदमी की मेहनत की कमाई की लूट है। इस पूरे खेल में मुनाफा चंद उद्योगपतियों और सरकार को हो रहा है, त्रस्त सिर्फ आम जनता हो रही है। एथेनॉल उत्पादन से हवा-पानी प्रदूषित होने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। केन्द्र सरकार ने बिना पूरी तैयारी किए ऐसा फैसला ले लिया है जिसको देश की जनता भुगत रही है। मोदी सरकार अब जनता का भरोसा खो चुकी है इसलिए जनता को भरोसा नहीं दिला पा रही।

PC:m.rediff
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें