इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज के लिए राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों के लिए इस प्रकार का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में राजस्थान के साथ ही यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और असम में शमिल है। इन राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश और तूफान की चेतावनी जारी हुई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है।
आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से धौलपुर और करौली में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक,आज धौलपुर और करौली में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी है। वहीं विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ ही अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, झालावाड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में भी मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है।
PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें