हल्दौर/जिला बिजनौर - पुलिस ने किया शिव मंदिर मे हुई दानपात्र चोरी की घटना का खुलासा, एक बाल अपचारी गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 23, 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर - पुलिस ने किया शिव मंदिर मे हुई दानपात्र चोरी की घटना का खुलासा, एक बाल अपचारी गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

/haldaur-bijnor-shiv-mandir-danpatra-chori-khulasa-bal-apchari-giraftar-cash-bike-baramad

जिला बिजनौर की हल्दौर थाना पुलिस ने शिव मंदिर से चोरी हुए दानपात्र के मामले का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बाल अपचारी के कब्जे से चोरी किया गया दानपात्र, नकदी व वारदात मे प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। मामले मे नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


उक्त मामला थाना क्षेत्र के कस्बा झालू के मौहल्ला चौधरियान स्थित शिव मंदिर से जुड़ा है। आज रविवार को कस्बा निवासी ज्ञानेश्वर पुत्र चंद्रपाल ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया था कि शिव मंदिर से लोहे का दानपात्र चोरी हुआ है और इसमें लगभग 5 हजार की नकदी है। शिकायत के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया था। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी।


पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी को धर दबोचा। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे उसने चोरी किया जाना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया दानपात्र बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार दानपात्र से संबंधित 3,890 रुपये नकद भी बरामद हुए किये गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।


अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में हल्दौर थाने के उपनिरीक्षक रजत चौधरी, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल आकाश शामिल रहे। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों में चोरी की वारदात का खुलासा हो गया।

conter12
अभी तक पाठक संख्या