![]() |
| मृतक की फाइल फोटो व रिपोर्टर के चित्र के अतिरिक्त अन्य सामग्री एआई जनरटेड है। |
कल मंगलवार की शाम जिला रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाए गए 18 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुँचे मृतक के परिजनों ने युवती पक्ष पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी प्रकार समझाबुझाकर परिजनो को शांत किया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
बताया गया कि थाना क्षेत्र एक गाँव भैंसोडी निवासी गौरव आयु 18 वर्ष का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था। आरोप है कि युवती के परिजनो ने पूर्व में भी गौरव पर जानलेवा हमला किया गया था। कल मंगलवार को ही युवती के परिजनो ने गौरव समेत 4 अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस गौरव की तलाश मे जुटी थी और दबिश दे रही थी। इसी बीच देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे कुछ ग्रामीणो ने गौरव का शव जंगल मे पेड़ से लटका देखा।
सूचना पर गौरव के परिजन मौके पर पहुंचे और युवती पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने का भी परिजनों ने विरोध किया और शव को पहले गांव ले जाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ प्रीतम पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद पुलिस शव को गांव लेकर गई और परिजनों को शव दिखाया गया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को रात करीब 10:30 बजे जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीओ प्रीतम पाल सिंह के अनुसार युवती पक्ष की शिकायत पर गौरव समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी अन्य पक्ष की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

