नूरपुर/जिला बिजनौर - पति की मौत के बाद महिला के अश्लील स्टेटस वायरल करने का आरोप, देवर -ननद सहित 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 26, 2026

नूरपुर/जिला बिजनौर - पति की मौत के बाद महिला के अश्लील स्टेटस वायरल करने का आरोप, देवर -ननद सहित 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

https://www.newsindia17.com/noorpur-amroha-pati-ki-maut-ke-baad-mahila-ke-ashleel-status-viral-3-ke-khilaf-mukadma-darj
जिला बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने देवर, ननद और एक अन्य व्यक्ति पर सोशल मीडिया के जरिए अश्लील एवं आपत्तिजनक स्टेटस वायरल कर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। नूरपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता मोना रानी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 6 दिसंबर 2024 को हुआ था। उसके पति 24वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद में कार्यरत थे। बताया गया कि 16 अगस्त 2025 को सीतापुर स्थित आयुध भंडार में ड्यूटी के दौरान दुर्घटनावश गोली लगने से उनके पति की मौत हो गई थी। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार बदल गया था और उसे लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। पीड़िता के मुताबिक उसने इस संबंध में जिला अमरोहा के बछरायूं थाने में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पहले एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।

महिला ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त 2026 को उसके देवर अमित और ननद अंशु ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर उसके चरित्र और निजी जीवन को लेकर कथित तौर पर अश्लील एवं आपत्तिजनक बातें लिखीं। आरोप है कि इन स्टेटस को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सितंबर 2025 में उसके छोटे देवर अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी तरह के आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट कर उन्हें वायरल किया था।

पीड़िता का कहना कि आरोपी पक्ष उसे समाज में बदनाम करने के साथ ही आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धमकी भी देता है। महिला ने अपनी शिकायत के समर्थन में व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर लगाए गए कथित स्टेटस के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कल मंगलवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  थानाध्यक्ष परवेज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
web counter free
अभी तक पाठक संख्या