मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - रेलवे के खंडहरो मे हो रहे देह व्यापार पर उठे सवाल, क्षेत्रवासियो ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अगस्त 18, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - रेलवे के खंडहरो मे हो रहे देह व्यापार पर उठे सवाल, क्षेत्रवासियो ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

newsindia17.com/moradabad-railway-khandharon-me-deh-vyapar-par-uthae-sawal-sp-se-karvai-ki-guhaar

आज मंगलवार को एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासियो ने क्षेत्र मे हो रहे कथित देह व्यापार की शिकायत करते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की। एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे शिकायतकर्ताओ का कहना है कि रेलवे के खाली पड़े  खंडहरो व मकानो मे ये देह व्यापार का काला धंधा संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इस सबके चलते कॉलोनी निवासी  महिलाओं के साथ ही स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसपी सिटी ने चौकी प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक को इस सम्बन्ध मे कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया है।


आज मंगलवार को एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे रेलवे हरथला कॉलोनी, पटेल नगर व ब्रजधाम कॉलोनी के निवासी पुरुष व महिलाओ ने बताया कि एक बांग्लादेशी महिला क्षेत्र मे खाली पड़े रेलवे के खंडहरो व मकानो मे देह व्यापार करा रही है। इस सबके चलते क्षेत्रवासी महिलाओ व स्कूल आने -जाने वाले छात्र छात्राओ को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतकर्ताओ का कहना है कि इस बांग्लादेशी महिला ने अपने साथ कई महिलाओ को  जोड़ा हुआ है। ये सभी महिलाये सुबह से लेकर देर रात तक वही रहती है और देह व्यापार करने के साथ ही नशे के सामान भी बेचती है। शिकायतकर्ताओ ने कुछ फोटो व वीडियो भी एसपी सिटी को उपलब्ध कराये है। 


शिकायतकर्ताओ ने बताया कि वे इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी कर चुके है, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन व चौकी प्रभारी को तलब कर इस मामले मे प्रभावी कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया है।


एसपी सिटी के निर्देश के बाद अब सभी की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं। पुलिस यह भी जांच करेगी कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और रेलवे के खाली भवनों या अन्य स्थानों का किसी अवैध गतिविधि के लिए इस्तेमाल तो नहीं हो रहा।

free counter
अभी तक पाठक संख्या