National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 05, 2026

National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहितदेश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली एनसीआर में आगामी 5-6 दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं विभाग ने आज देश के 18 राज्यो में बारिश का अलर्ट दिया है। विभाग ने पूर्वोत्तर में भी नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, असम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग में तेज बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को करौली, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह से लेकर रात तक बादल छाए रहने की संभावना है। यहां पर दो-तीन बार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों के लिए जारी हुआ तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में मानसून की तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड में कई दिनों तक के लिए बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में आज से 10 अगस्त, असम और मेघालय में 7 से 10 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण देश में अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें