स्योहारा/जिला बिजनौर - खाली प्लॉट मे पड़ा मिला 25 वर्षीय युवक का शव, अत्यधिक नशे के कारण मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अगस्त 04, 2026

स्योहारा/जिला बिजनौर - खाली प्लॉट मे पड़ा मिला 25 वर्षीय युवक का शव, अत्यधिक नशे के कारण मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

newsindia17.com/syohara-youth-death

आज मंगलवार की सुबह स्योहारा थाना क्षेत्र के कस्बा सहसपुर एक 25 वर्षीय युवक का शव खाली प्लॉट मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक की मौत अत्यधिक नशे के सेवन से होने की आशंका है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवसीयो ने आज मंगलवार की सुबह डायल-112 पर सूचना दी कि मोहल्ला सराय कलां निवासी दिलशाद के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सहसपुर चौकी प्रभारी यशदेव शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान शाहनबाज आयु 25 वर्ष पुत्र जाहिद निवासी मोहल्ला शेखान के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया और उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। घटनास्थल से नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन समेत कुछ अन्य साक्ष्य भी पुलिस को मिले है। जिनकी जांच की जा रही है।


सीओ अंजनी कुमार के अनुसार शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किये  है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शाहनबाज नशे का आदी था और कल सोमवार शाम घर से निकला था। इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव खाली प्लॉट में मिला।


पुलिस ने फिलहाल मौत के कारण को लेकर किसी अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच में शामिल कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या