मेरठ/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने किया हनीट्रैप मे फंसाकर पुलिसकर्मी बन वसूली करने वाले गिरोह का भड़ाफोड़, पीड़ित को फर्जी पुलिस चौकी पर बुलाकर करते थे वसूली - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 01, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने किया हनीट्रैप मे फंसाकर पुलिसकर्मी बन वसूली करने वाले गिरोह का भड़ाफोड़, पीड़ित को फर्जी पुलिस चौकी पर बुलाकर करते थे वसूली

newsindia17.com/meerut-honeytrap-fake-police-extortion-gang

जिला मेरठ की ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने भोले भाले लोगो को हनीट्रैप मे फँसाकर वसूली करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक पहले लड़की बनकर युवकों से सोशल मीडिया पर दोस्ती और अश्लील बातचीत करते थे। इसके बाद बातचीत के आधार पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी। डराने के लिए आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताते और एक कमरे में बुलाकर जहाँ पुलिस चौकी जैसा ही सेटअप बनाया गया था पैसे वसूलते थे।


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि इस मामले मे कल 31 जुलाई को नीरज नामक पीड़ित ने ब्रह्मपुरी थाने में एक तहरीर दी थी। इस तहरीर मे बताया गया था कि उसे हनीट्रैप में फंसाकर उससे 10 हजार रुपये वसूले गए है। पीड़ित ने बताया था कि उसे चौकी पर बुलाकर पुलिसकर्मियो ने झूठे मुकदमे मे फँसाने की भी धमकी दी है। पुलिस द्वारा की गयी जाँच मे सामने आया कि शिकायतकर्ता द्वारा बताई गयी पुलिस चौकी रिकॉर्ड मे ही नही है। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताए गए स्थान पर छापामार कार्रवाई कर मामले का खुलासा कर दिया। छापामारी के दौरान पुलिस को कमरे के अंदर चौकी जैसा पूरा सेटअप मिला। टेबल-कुर्सी, पुलिस से जुड़ा सामान और वर्दी भी बरामद हुई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गए आरोपियो के नाम राहुल पाल आयु 25 वर्ष व आकाश आयु 20 वर्ष है।


एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। इस धंधे मे हुए नुकसान के बाद उन्होंने जल्दी पैसा कमाने के लिए हनीट्रैप का तरीका अपनाया। पुलिस का कहना है कि जो लोग उनके जाल में आसानी से नहीं फंसते थे, उन्हें पुलिसकर्मी बनकर डराया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अब उनके बैंक खातों की भी जांच की जाएगी। फरार हुए अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।


नोट: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फर्जी पुलिस चौकी चलाने की बात की पुष्टि नहीं हुई है; आरोपियों द्वारा पुलिस चौकी जैसा सेटअप बनाकर लोगों को डराने और वसूली करने की बात सामने आई है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या