मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे से लटका मिला महिला बैंककर्मी का शव, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 01, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे से लटका मिला महिला बैंककर्मी का शव, पुलिस जाँच मे जुटी

newsindia17.com/moradabad-woman-bank-employee-death-police-investigation

आज शनिवार की सुबह मुरादाबाद महानगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे किराये के मकान मे रही एक महिला बैंककर्मी का शव संदिग्ध परिस्तिथियो मे फांसी एक फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। युवती ने अचानक ही ये आत्मघाती कदम क्यो उठाया यह स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस ने मौके से मिले युवती के मोबाइल फोन को कब्जे मे ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिभा राणा आयु 25 वर्ष पुत्री स्व0 राजेंद्र राणा, निवासी मोहल्ला सुबोध नगर, थाना  अमरोहा नगर मुरादाबाद के हरथला स्थित एक निजी बैंक की शाखा मे लोन विभाग मे काम करती थी। प्रतिभा राणा दो बहन व दो भाई है। मृतका के मामा राजेश सरन ने बताया कि प्रतिभा करीब डेढ़ वर्ष से हरथला क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में दीपक के मकान में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। इसी मकान मे दो अन्य लड़कियाँ भी किराए के कमरे मे रहती है। बताया गया कि आज शनिवार की सुबह देर तक प्रतिभा के कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोस मे रहने वाली निशा व पूनम ने उसे आवाज लगाई मगर कोई उत्तर नही मिला। खिड़की से झाँककर देखने पर पता लगा कि कमरे के अंदर प्रतिभा का शव फंदे के सहारे लटका हुआ है।


प्रतिभा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर मकान मालिक दीपक ने तुरंत ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घटना का पता लगने पर प्रतिभा के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे ही वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर फंदे पर लटक रहे प्रतिभा के शव को नीचे उतारा।


पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम व पुलिस ने आवश्यक जाँच पड़ताल के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन मनीष सक्सेना ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि युवती द्वारा आत्महत्या किये जाने के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नही हो सके है। आसपास के निवासी भी कोई जानकारी नही दे पा रहे है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या