बिनावर/जिला बदायूँ - सर्राफा व्यापारी के घर मे लगी आग मे लाखो का नुकसान, खिड़की तोड़कर बाहर निकले परिजन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, सितंबर 05, 2026

बिनावर/जिला बदायूँ - सर्राफा व्यापारी के घर मे लगी आग मे लाखो का नुकसान, खिड़की तोड़कर बाहर निकले परिजन

binawar-budaun-sarrafa-vyapari-ke-ghar-me-lagi-aag-me-lakhon-ka-nuksan-khidki-todkar-bahar-nikle-parijan

आज शनिवार की सुबह जिला बदायूँ के कस्बा बिनावर निवासी एक सर्राफा व्यापारी के घर मे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहा पूरा परिवार अंदर ही फंस गया। धुआं और आग की लपटों के बीच व्यापारी ने सूझबूझ दिखाते हुए कमरे की खिड़की तोड़ी और अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी सर्राफा व्यापारी अतुल गुप्ता ने कल देर रात तक अपने परिजनो के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया था। आज शनिवार की सुबह जब अतुल गुप्ता और उनके परिजन सो रहे थे अचानक ही घर मे आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे हिस्से में धुआं भर गया। इस अफरा तफरी मे परिवार के लोगों को बाहर निकलने का रास्ता भी नहीं मिल सका। हालात बिगड़ते देख अतुल गुप्ता ने हिम्मत दिखाई और कमरे की खिड़की तोड़कर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। परिवार के बाहर निकलते ही आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया और घटना की सूचना पुलिस तथा दमकल विभाग को दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।


व्यापारी के मुताबिक आग की चपेट में आने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया।


पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट सामने आया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या