नजीबाबाद/जिला बिजनौर - पुलिस ने किया शातिर बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 11 बैटरियाँ व एक कार बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 30, 2026

नजीबाबाद/जिला बिजनौर - पुलिस ने किया शातिर बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 11 बैटरियाँ व एक कार बरामद

newsindia17.com/najibabad-bijnor-police-battery-thief-gang-busted-3-arrested-11-batteries-car-recovered

जिला बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस ने ट्रको से बैटरी चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 सक्रिय सदस्यो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गयी 11 बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त होंडा अमेज कार बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पाठको को बताना उचित होगा कि कुछ दिन पूर्व  कोतवाली रोड स्थित पेट्रोल पंप यार्ड से ट्रकों की बैटरियां चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस मामले मे यार्ड संचालक राहुल कुमार सिंह की तहरीर पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा की गयी जाँच के दौरान तीन आरोपियो की पहचान मो. नदीम निवासी पिष्ठपुरी, नजीबाबाद, अज्जू निवासी जोगीपुरा, नगीना देहात और अजीम निवासी सुंदरियान रसूलपुर, नगीना देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया और गहन पूछताछ की। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 11 बैटरियां और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की। बरामदगी के बाद मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी शामिल की गई हैं।


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 24 अगस्त की रात पेट्रोल पंप के पीछे यार्ड में खड़े ट्रकों को निशाना बनाया था। कुल 12 बैटरियां चोरी की गई थीं, जिनमें से एक बैटरी मौके पर ही टूट गई। बाकी 11 बैटरियां कार में रखकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने बताया कि चोरी की छह बैटरियां अजीम को 12,500 रुपये में बेच दी गई थीं, जबकि शेष पांच बैटरियां बेचने के लिए वे बिजनौर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ बिजनौर व मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। 

free counter
अभी तक पाठक संख्या