india-us: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बयान,पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप, भारत-यूएस रिश्तों से जलते हैं दूसरे देश - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, सितंबर 05, 2026

india-us: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बयान,पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप, भारत-यूएस रिश्तों से जलते हैं दूसरे देश

इंटरनेट डेस्क। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक ऐसा बयान दिया हैं जो दूसरे देशों के लिए थोड़ा असहज हो सकता है। उनका कहना हैं कि दोनों देशों के मजबूत रिश्तों से बाकी लोगों को परेशानी होती है, वह जलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं, जिनसे राष्ट्रपति ट्रंप मिलना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उम्मीद है कि दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाली जी20 समिट के दौरान पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा करेंगे और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे।

दोनों देशों के रिश्ते हैं मजबूत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए सर्जियो गोर ने दोनों देशों को रिश्तों को बेहद मजबूत करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मजबूत रिश्तों से बाकी लोगों को परेशानी होती है, वह जलते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दिसंबर में होने वाली जी20 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच में दोस्ताना रिश्ते हैं। ऐसे में जब दोनों की मुलाकात होगी, तो यह केवल एक ग्रुप मीटिंग से ज्यादा होगी। 

टॉप लिस्ट में पीएम मोदी का नाम
गोर ने कहा, अगर राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा जाए कि समिट के लिए 35 लोग आ रहे हैं और वह किससे मिलना चाहेंगे? तो निश्चित तौर पर टॉप लिस्ट में पीएम मोदी का नाम शामिल होगा। ट्रंप के संभावित भारत दौरे के बारे में बात करते हुए गोर ने कहा कि वह जल्दी ही भारत आ सकते हैं। उन्होंने कहा, जब भी मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करता हूं वह हर बार 2020 की यात्रा के दौरान भारत में हुए स्वागत का जिक्र करते हैं। 

pc- india today