सहारनपुर की कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मे कुआँ मिलने के बाद अब जिला बिजनौर की एक मस्जिद मे भी पुराना कुआँ होने की शिकायत की गयी है। इस शिकायत के सामने आने के बाद सक्रिय हुए पुलिस प्रशासन ने कल सोमवार की देर शाम मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत मे बताये गए स्थानो को देखा और ग्रामीणो से भी जानकारी जुटाई।
उक्त पूरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गाँव बनखला स्थित एक मस्जिद से जुड़ा है। मस्जिद परिसर मे कुआँ होने की शिकायत उच्च अधिकारियो तक पहुंचने के बाद एसपी के निर्देश पर कल देर शाम थानाध्यक्ष कोतवाली देहात सुनील कुमार सहरावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत में बताए गए स्थानों को देखा और वहां मौजूद ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान परिसर में शिकायत में बताए गए कुएं जैसा कोई स्पष्ट मामला सामने नहीं आया है। हालांकि अधिकारियों ने मामले को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग से भी जांच कराने का निर्णय लिया है। राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति की जांच के बाद ही शिकायत से जुड़े तथ्यों की अंतिम स्थिति सामने आएगी। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में किए गए दावे वास्तविक तथ्यों से कितने मेल खाते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
मामले को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से अपुष्ट जानकारी और अफवाहों को प्रसारित नहीं करने को कहा।
सीओ नगीना राजेश सोलंकी के अनुसार मस्जिद परिसर में कुएं से संबंधित शिकायत पर पुलिस द्वारा मौके पर जांच की गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है और राजस्व विभाग की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

