Sachin Pilot ने की राहुल-प्रियंका से मुलाकात, इस बात के लिए जताया आभार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, सितंबर 08, 2026

Sachin Pilot ने की राहुल-प्रियंका से मुलाकात, इस बात के लिए जताया आभार

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद आज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 

प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजन सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज सुबह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की और पंजाब का दायित्व सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुझे पूरा विश्वास है कि सामूहिक मेहनत, सशक्त संगठन और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के साथ मिलकर कांग्रेस की पंजाब में सत्ता में वापसी होगी।

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस संबंध में आगे कहा कि पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए, किसानों, युवाओं समेत हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा एवं सम्मान के लिए हमारे प्रयास पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ होंगे।

PC: X