![]() |
| एआई जनरेटेड इमेज |
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गाँव भोगपुर मिठौनी निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसका निकाह दानिश, निवासी निकट रेलवे स्टेशन, हरथला के साथ हुआ था। बताया गया कि निकाह के बाद कुछ दिनो तक सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति दानिश और ससुर जरीफ हुसैन ने उस पर मायके से डेढ़ लाख रूपये नकद और कार लाने का दबाब बनाया। इस मांग के पूरा न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा उसका मानसिक व शारीरिक शोषण किया जाने लगा।
पुलिस को दी गयी तहरीर मे पीड़िता ने अपने ससुर जरीफ हुसैन पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसके द्वारा इन घटनाओ का विरोध करने व दहेज की मांग पूरी करने मे असमर्थता जताये जाने पर प्रताड़ना और बढ़ गयी। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद के दौरान उसे तेजाब डालकर जलाने और जान से मारने की धमकी भी दी गयी।
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न सम्बंधित धाराओ मे मुकदमा किया गया है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यो के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

