नहटौर/जिला बिजनौर - आगामी 17 सितम्बर को होगा विश्वकर्मा पूजा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, सितंबर 11, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - आगामी 17 सितम्बर को होगा विश्वकर्मा पूजा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

nahtaur-bijnor-17-sitambar-vishwakarma-puja-pratibha-samman-samaroh-aayojan

धीमान विश्वकर्मा सेवा समिति, बैरमनगर की एक आम सभा आज शुक्रवार को नगर स्थित श्री विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुदेश कुमार ने की, जबकि संचालन सचिव सुशील कुमार (सोनू) ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आगामी 17 सितम्बर को श्री विश्वकर्मा पूजा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन विश्वकर्मा धर्मशाला, झील कॉलोनी में किया जाएगा।


समिति के अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि समारोह में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान शैक्षिक सत्र 2025-26 में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी अथवा उनके अभिभावक अपने अंकपत्र की छायाप्रति आगामी 15 सितम्बर तक समिति के पदाधिकारियों केशव शरण शर्मा, डॉ. राधेश्याम शर्मा, चरण सिंह शर्मा एवं सुशील कुमार (सोनू) के पास जमा करा सकते हैं।


समिति अध्यक्ष ने विश्वकर्मा समाज के सभी भाई-बहनों से परिवार सहित समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस सभा में समिति के संरक्षक केशव शरण शर्मा, अध्यक्ष सुदेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रीतम शर्मा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सचिव सुशील कुमार, उप सचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा, ऑडिटर चरण सिंह शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या