रजबपुर/जिला अमरोहा - दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति पर दूसरी महिला को घर मे रखने का आरोप, मुकदमा दर्ज  - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, सितंबर 05, 2026

रजबपुर/जिला अमरोहा - दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति पर दूसरी महिला को घर मे रखने का आरोप, मुकदमा दर्ज 

rajabpur-amroha-dahej-ki-maang-par-vivahita-se-marpeet-ghar-se-nikala-pati-par-dusri-mahila-ko-ghar-me-rakhne-ka-aarop-mukadma-darj

जिला अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र से दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यो पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने एक अन्य महिला को भी घर मे रखा हुआ है। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


सिम्पी पुत्री किशन सिंह, निवासी ग्राम चोटीपुरा ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी 2022 को रणदीप चौधरी पुत्र सतेंद्र सिंह, निवासी ग्राम शहबाजपुर की मढ़ैया के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के समय उसके परिजनो ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज व अन्य जरुरी सामान दिया था। आरोप है कि इस सबके बाद भी उसका पति व ससुराल पक्ष वाले संतुष्ट नही थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।


सिम्पी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी सास मंजू देवी और ससुर सतेंद्र सिंह उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने देते और परेशान करते थे। विवाहिता के अनुसार समय के साथ ये उत्पीड़न बढ़ता गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि 26 अक्टूबर 2023 को गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। बच्चे के जन्म के बाद शादी में मिला उसका स्त्रीधन और जेवर ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिए, जिन्हें मांगने के बावजूद वापस नहीं किया गया।


पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे अपने पति पर एक अन्य महिला के साथ सम्बन्ध होने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि सास ससुर ही उसके पति को दूसरी शादी के लिए उकसाते थे। शिकायत के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से यह भी कहा जाता था कि दूसरी शादी होने पर सिम्पी घर में नौकरी करेगी। सिम्पी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर उसे घर में भी रखा है।


विवाहिता के मुताबिक गत 12 अगस्त 2026 को ससुराल पहुंचने पर उसके पति, सास और ससुर ने उसे घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ हाथापाई और मारपीट की गई तथा लात-घूंसों से पीटा गया। सिम्पी का कहना है कि उसने घटना के दौरान 112 नंबर पर पुलिस से सहायता मांगी, लेकिन आरोप के मुताबिक ससुराल का गेट नहीं खोला गया।


रजबपुर पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पति समेत 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या