आज शनिवार को हुई तेज बारिश के दौरान जिला बिजनौर के किरतपुर मे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ सड़क पर भरे पानी के बीच खुले नाले का पता न लगने पर एक 12 वर्षीय किशोर उसमें गिरकर बह गया। किशोर का शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर एक पाइप मे फंसा मिला। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला अंसारियान निवासी हम्माद आयु 12 वर्ष पुत्र अफजल आज शनिवार को ईदगाह रोड की ओर जा रहा था। इस दौरान हो रही बारिश के चलते सड़क पूरी तरह जलमग्न थी और इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट के पास भी पानी भरा हुआ था। इसी दौरान वहाँ पहुंचा हम्माद पानी भरा होने के कारण खुले नाले का अंदाजा नही लगा सका और नाले मे जा गिरा। किशोर के नाले मे गिरते ही तेज बहाव उसे अपने साथ बहाकर ले गया।
कॉलेज गेट के सामने सब्जी की ठेली लगाने वाले कुछ लोगो ने किशोर को नाले मे गिरता देख शोर मचाया और आसपास के लोगो को जानकारी दी। कुछ ही देर मे मौके पर बड़ी संख्या मे स्थानीय निवासी एकत्र हो गए और किशोर की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक की गयी मशक्क्त के बाद किशोर का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक पाईप मे फंसा हुआ मिला। स्थानीय निवासियो ने शव को बाहर निकाला और परिजनो को सूचित किया। हादसे की जानकारी मिलते ही किशोर के परिजनो मे कोहराम मच गया।
बताया गया कि हम्माद दो भाइयों में से एक था। उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से खुले नाले दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों की जान को खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खुले नालों को तत्काल ढकवाये जाने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में भी ऐसे हादसे हो सकते हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
