स्वार/जिला रामपुर - पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो के बीच हुई मारपीट मे 2 घायल, महिलाओ ने भी चलाये लाठी डंडे, किया पथराव - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, सितंबर 06, 2026

स्वार/जिला रामपुर - पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो के बीच हुई मारपीट मे 2 घायल, महिलाओ ने भी चलाये लाठी डंडे, किया पथराव

/swar-rampur-purani-ranjish-do-pakshon-mein-marpit-2-ghayal-mahilao-ne-bhi-chalaye-lathi-dande-pattharbazi

जिला रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र से पुरानी रंजिश के चलते रास्ते मे खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर दो पक्षो के विवाद का मामला प्रकाश मे आया है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ ये विवाद हिंसक रूप मे बदल गया और दोनो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इस विवाद के दौरान महिलाये भी सड़क पर उतर आयी और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इस मारपीट व पथराव मे दोनो पक्षो से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है।


प्राप्त जानकरी के अनुसार थाना क्षेत्र एक गाँव खौदकला निवासी शुएब और गुलाम मोहम्मद के परिवारो के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणो के अनुसार इस पुरानी रंजिश के चलते पूर्व मे भी कई बार दोनो परिवार आमने सामने आ चुके है। बताया गया कि जून 2026 व गत 28 अगस्त को भी दोनो परिवारो के बीच तनातनी हुई थी। ग्रामीणो का कहना है कि इन परिवारो के बीच चल रहे विवाद के कारण गांव मे तनाव बना हुआ है।


आज रविवार सुबह एक पक्ष की गाड़ी गांव के रास्ते में खड़ी थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने इस गाड़ी हटाने को कहा और इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव भी शुरू हो गया। अचानक हुए इस विवाद से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि झगड़े के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं भी हाथों में डंडे लेकर सड़क पर पहुंच गईं। काफी देर तक हंगामा और मारपीट की स्थिति बनी रही।


विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट और पथराव में घायल हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई है।


कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या